Friday, October 18, 2024

      भाजयुमो दर्री मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन

      Must read

      भाजयुमो दर्री मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन

      कोरबा,दर्री :- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दर्री के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मोहन टॉकीज रोड जमनीपाली चौक पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

      भाजयुमो मंडल दर्री के अध्यक्ष मुकुंद सिंह कंवर ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देश पर प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या, छत्तीसगढ़ के बेटी,बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या, नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है जिसका भाजयुमो कड़ी निन्दा एवं विरोध करते हुए भाजयुमो द्वारा प्रदेश के भूपेश सरकार का पुतला दहन किया गया है।

      यह पुतला दहन कार्यक्रम भाजयुमो दर्री मंडल अध्यक्ष मुकुन्द सिंह कंवर के नेतृत्व में हुई, जिसमें पार्षद विजय कुमार साहू,उपाध्यक्ष उमेश तिवारी,सचिन शर्मा,बंटी पटेल,प्रकाश कंवर,मोटू वैष्णव,रोशन ,ननकू,
      कौशल,संजय,मोनू मौजूद थे।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article