featuredछत्तीसगढ़देश

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को बिलासपुर रेंज में भावभीनी विदाई

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज में गुरुवार को जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें आत्मीय विदाई दी।

समारोह में आईजी श्री गर्ग ने श्री वार्ष्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री वार्ष्णेय ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस विभाग में अनुशासन और बेहतर कार्यशैली की मिसाल पेश की। साइबर अपराधों पर उनकी मजबूत पकड़ और सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति समर्पण युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणादायी है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रहा प्रभावशाली कार्यकाल

आंजनेय वार्ष्णेय ने 23 अप्रैल 2025 से 8 मई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में जिले में कई प्रभावी पुलिस अभियान संचालित किए गए।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी निभाई अहम जिम्मेदारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ से पहले श्री वार्ष्णेय धमतरी और कोंडागांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को विभाग में विशेष पहचान मिली। साइबर अपराधों की रोकथाम और तकनीकी जांच में उनकी विशेषज्ञता को भी काफी सराहा जाता है।

“हमेशा विभाग के लिए उपलब्ध रहूंगा” : वार्ष्णेय

विदाई समारोह में श्री वार्ष्णेय ने सम्मान के लिए आईजी श्री गर्ग और समस्त पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरण के बाद भी विभाग को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे हमेशा सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा सहित बिलासपुर रेंज कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा द्वारा किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान