कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सीपेट स्याहीमुढ़ी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बाहनपाठ में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कन्याभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को विधिवत भोजन कराया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा कन्याओं के प्रति आदर और स्नेह की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने नवरात्रि पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला बाहनपाठ के प्रधान पाठक डॉ. उत्तरा कुमार साहू, रामेश्वरी रजक (सहायक शिक्षक), पी. मुरली (सहायक शिक्षक),अनीता साहू एवं मंजू साहू की उपस्थिति रही।
इसके अलावा प्रो. कृष्णा आदित्य (सोलर शॉप), रामखिलावन राठौर, ज्योतिषाचार्य ज्वाला प्रसाद हंसा, श्रीमती किरण हंसा एवं शालिनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और कन्याओं के सम्मान का संदेश दिया गया।





