छत्तीसगढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025-26 में 90% से अधिक डिजिटाइजेशन पूर्ण

कलेक्टर ने समर्पित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

एमसीबी/29 नवम्बर 2025/ विशेष गहन पुनरीक्षण-2025-26 के अंतर्गत मतदाता सूची डिजिटलाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक डिजिटलाइजेशन प्रविष्टि सुनिश्चित करने वाले बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्टर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। निर्वाचन कार्यों में प्रतिबद्धता, दक्षता और समयबद्धता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करने वाले इन बीएलओ ने मतदाता सूची अद्यतन को विश्वसनीय और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे जिले की निर्वाचन तैयारी को नई मजबूती मिली है।
सम्मानित बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 के मतदान केन्द्र 268 नौढिया के कमलेश्वरी, मतदान केन्द्र 255 हर्रा की जमुनादेवी राय, मतदान केन्द्र 307 न्यू लेदरी के रवि कुमार पटेल, मतदान केन्द्र मोरगा की विमला गोड़ और मतदान केन्द्र 305 न्यू लेदरी-1 के योगेश कुमार जायसवाल शामिल हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 के मतदान केन्द्र 93 कोड़ा के तेजराम साहू, मतदान केन्द्र 134 रतनपुर के चौथ कुमार पटेल, मतदान केन्द्र 152 चिरमिरी कॉलरी (बड़ाबाजार-8) की उमा रजक, मतदान केन्द्र 39 डोमनहिल की रूक्सार खातून, मतदान केन्द्र 148 चिरमिरी कॉलरी (छोटाबाजार-4) की सीमा नामदेव, मतदान केन्द्र 155 चिरमिरी कॉलरी (छोटाबाजार-11) के तिरथ राम साहू, मतदान केन्द्र 45 पोंड्रीहील (हल्दीबाड़ी-3) के चन्द्रशेखर कश्यप, मतदान केन्द्र 50 पोंड्रीहील (हल्दीबाड़ी-8) के राजकुमार, मतदान केन्द्र 138 वेस्ट चिरमिरी-1 के रमाकांतधर द्विवेदी और मतदान केन्द्र 60 कोरिया ब्लॉक कॉलरी-3 की ममता यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि निर्वाचन कार्य राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ है और बीएलओ द्वारा निभाई गई भूमिका लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी चयनित बीएलओ को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। जिला प्रशासन ने बीएलओ के उत्साहवर्धन हेतु आगे भी ऐसी सकारात्मक पहल जारी रखने की घोषणा की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button