छत्तीसगढ़

जिला रोजगार कार्यालय में 26 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 20 सितम्बर 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 26 सितम्बर 2024 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जॉजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लसेमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजक उपस्थित रहेगें। जिसमें अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस रायपुर द्वारा मार्केटिंग 03 पद, सुपरवाईजर 06 पद, सिक्युरिटी गार्ड 40 पद, महिला गार्ड 10 पद, टेली कॉलर 02 पद, एजेंट 50 पद, शिव सक्ती एग्रीटेक लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 30 पदों तथा सीसा गु्रप (आरकेएम पावर) द्वारा सिक्युरिटी गार्ड 80, सिक्युरिटी सुपरवाईजर (भूतपूर्व सैनिक) 10, एएसओ (भूतपूर्व सैनिक) 02 एवं गनमैन (भूतपूर्व सैनिक) 02 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। नियोजकों द्वारा भर्ती हेतु पदो के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। वेतनमान 8300 से 30 हजार रूपए तक निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ के सभी जिलों के लिये रहेगा। सीसा गु्रप का कार्यक्षेत्र आरकेएम पावर सक्ती निर्धारित रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा