
कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शिव नगर मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने किया।


इस अवसर पर मुक्तिधाम परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थलों पर वृक्षारोपण से वातावरण शुद्ध होगा तथा भविष्य में यहां आने वाले लोगों को छाया और स्वच्छ हवा का लाभ मिलेगा।”
उन्होंने सभी उपस्थित जनों से रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय मीरी, मंडल महामंत्री अंजय अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह राजपूत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनहरण लाल यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सराफ, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरन्नुम निशा, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री योगेंद्र राठौर, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सीमा गिरी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सावित्री यादव, पूर्व मंडल महामंत्री कृष्ण यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर प्रधान, महिला मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी पुष्प गिरी सहित भाजपा दर्री मंडल के अनेक पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने श्रमदान कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा दर्री मंडल द्वारा चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































