कोरबा। जिले के कटघोरा बस स्टैंड में एक लगभग 7 वर्षीय लक्की नाम का बच्चा मिला जो अपने माता-पिता का नाम-पता बता पाने में असमर्थ था। जिसे कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर थाना कर्मचारियो ने शहर में लगातार उसके परिजनो का पता लगाया, किन्तु कुछ पता नहीं चला। इसके पश्चात बच्चे को चाइल्ड सेंटर कोरबा सुरक्षित रखने हेतु भेजा गया। वही इसी बीच लक्की की मां मंजू यादव निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर थाना में बच्चे को पता करते आई। इसी दौरान थाना स्टाफ आरक्षक महेंद्र चंद्रा से मोबाइल पर संपर्क किया गया। वह बच्चा तब तक चाइल्ड सेंटर में भर्ती नहीं हुआ था। उसे तत्काल वापस थाना कटघोरा बुलाकर बच्चे की माता मंजू यादव, मामा सुमित यादव के सुपुर्द किया गया। वही बताया जा रहा हैं की बच्चा अपनी मां, चाचा, दादी के साथ न्यायालय कटघोरा आया हुआ था। वही बच्चे को उसके परिजन से मिलाने में थाना कटघोरा के थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी, उपनिरीक्षक शिवकुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा की अहम भूमिका रही।
newsagradoot
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism.
Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
फर्जी तरीके से पावर आफ एटार्नी बनाकर, आधार कार्ड व भूमि का फर्जी पर्ची एवं भूमि का ई पंजीयन कराकर भूमि विक्रय करने वाला 1 आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्जी तरीके से पावर आफ एटार्नी बनाकर, आधार कार्ड व भूमि का फर्जी पर्ची एवं भूमि का ई पंजीयन कराकर भूमि विक्रय करने वाला 1 आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Articles
Check Also
Close



