
रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन लिक्विड बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 नग सुपर मैक्स सोल्यूशन, बिक्री रकम और अन्य सामान जप्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि रामभांठा स्थित संजय मैदान के पास “डोकरी” नामक युवक छोटे-छोटे बच्चों को सोल्यूशन बेच रहा है, जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कई नाबालिग लड़के भाग निकले, जबकि एक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। उसके पास से सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 का ट्यूब बरामद हुआ। युवक ने बताया कि उसने यह सोल्यूशन “डोकरी सिदार” से खरीदा था।
इसके बाद पुलिस ने संदेही शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार (26 वर्ष), निवासी सुसडेगा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके थैले से 19 नग सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन नंबर-04 (50 एमएल) बरामद किए गए। साथ ही बिक्री की रकम 240 रुपये और अन्य सामग्री जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा के राउरकेला से सोल्यूशन खरीदकर रायगढ़ शहर के विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूमकर नाबालिग बच्चों को 50 से 60 रुपये में बेचता था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 123, 275, 286 तथा जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशा बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। मासूम बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































