featuredछत्तीसगढ़

38 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा के बाद डीएसपी साधना सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त

पुलिस कार्यालय रायगढ़ में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित, गरिमामय विदाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों–कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

मध्यप्रदेश से सेवा प्रारंभ कर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में निभाई जिम्मेदारियां

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डीएसपी साधना सिंह के कैरियर को अनुशासन, समर्पण और कार्य–जीवन संतुलन को बताया प्रेरणास्रोत उदाहरण

रायगढ़, 31 जनवरी।आज दिनांक 31.01. 2026 को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) साधना सिंह 38 वर्ष की दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के उपरांत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुईं। पुलिस विभाग की परंपरा अनुसार उनके सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानजनक विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक सुशांत बनर्जी द्वारा किया गया, जिसमें डीएसपी साधना सिंह के सेवाकाल का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि साधना सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश में उप निरीक्षक पद से जिला जगदलपुर से अपनी सेवा प्रारंभ की। इसके पश्चात उन्होंने सब इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर के रूप में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जांजगीर–चांपा, कोरबा, मुंगेली तथा रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में सेवाएं दीं। वर्ष 2018 में निरीक्षक से पदोन्नत होकर डीएसपी बनीं, उस दौरान मुंगेली में पदस्थ रहीं तथा बाद में रायगढ़ जिले में योगदान दिया। वे पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पुलिस मुख्यालय रायगढ़ में सेवाएं दे रही थीं।

इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया । श्री सिंह ने कहा कि “साधना सिंह का 38 वर्षों का करियर अनुकरणीय रहा है। उन्होंने ऐसे समय में पुलिस सेवा जॉइन की जब यह क्षेत्र पुरुष प्रधान माना जाता था। अपने पूरे सेवाकाल में उन्होंने कार्य और पारिवारिक जीवन के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।”  एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए विभाग को दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

सेवा सम्मान कार्यक्रम में डीएसपी साधना सिंह का पूरा परिवार, शहर के गणमान्य नागरिकों सहित एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांत बनर्जी, प्रोबेशनल डीएसपी अजय नागवंशी, आरआई अमित सिंह तथा पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button