छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली समय सीमा की बैठक

धरती आबा अभियान के तहत जनजातीय परिवारों को मिलेगा समग्र लाभ, 17 जून से 27 जून तक शिविर का होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा सामूहिक योग अभ्यास और पौधा वितरण

शहरी क्षेत्रों में दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाने सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा, 16 जून 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे। कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 17 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धरती आबा उत्कर्ष अभियान के माध्यम से अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रत्येक सदस्यों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना आदि से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव को नई शिक्षा नीति के अनुरूप उत्साह के साथ मनाया जाए एवं शाला त्यागी बच्चों की संख्या शून्य करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने स्कूलों की मरम्मत, गणवेश वितरण और सायकल वितरण की तैयारी समय रहते पूर्ण करने एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों, शिक्षकों का सम्मान भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले, ताकि स्कूली बच्चों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से उनके या अपने परिवार के जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य अवसरों पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन भी करने कहा।

कलेक्टर श्री महोबे ने वर्तमान में गर्मी और वर्षा के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने उल्टी-दस्त से प्रभावित ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य सर्वे एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि वह ग्राम सचिवों से गांव में बीमारी की सूचना मिलने पर तत्काल अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ फसल सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न आए यह सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में कहा कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिधियों, समाजसेवी सहित नागरिकों को शामिल किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित करने एवं उद्यानों में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाए।

सड़क पर अतिक्रमण और जलभराव की समस्या पर सख्ती

कलेक्टर ने सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा। उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। पुल-पुलियों के आस-पास जलभराव की समस्या से निपटने के लिए त्वरित कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों मे दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने ली समय सीमा की बैठक

धरती आबा अभियान के तहत जनजातीय परिवारों को मिलेगा समग्र लाभ, 17 जून से 27 जून तक शिविर का होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा सामूहिक योग अभ्यास और पौधा वितरण

शहरी क्षेत्रों में दुकानों के सामने अतिक्रमण हटाने सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा, 16 जून 2025/कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे। कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 17 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धरती आबा उत्कर्ष अभियान के माध्यम से अनुसूचित जनजाति परिवार के प्रत्येक सदस्यों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, उज्ज्वला योजना आदि से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव को नई शिक्षा नीति के अनुरूप उत्साह के साथ मनाया जाए एवं शाला त्यागी बच्चों की संख्या शून्य करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने स्कूलों की मरम्मत, गणवेश वितरण और सायकल वितरण की तैयारी समय रहते पूर्ण करने एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों, शिक्षकों का सम्मान भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले, ताकि स्कूली बच्चों को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारी से उनके या अपने परिवार के जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य अवसरों पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन भी करने कहा।
कलेक्टर श्री महोबे ने वर्तमान में गर्मी और वर्षा के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने उल्टी-दस्त से प्रभावित ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य सर्वे एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि वह ग्राम सचिवों से गांव में बीमारी की सूचना मिलने पर तत्काल अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ फसल सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न आए यह सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में कहा कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिधियों, समाजसेवी सहित नागरिकों को शामिल किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित करने एवं उद्यानों में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाए।

सड़क पर अतिक्रमण और जलभराव की समस्या पर सख्ती

कलेक्टर ने सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने कहा। उन्होंने सड़कों की स्थिति सुधारने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। पुल-पुलियों के आस-पास जलभराव की समस्या से निपटने के लिए त्वरित कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने शहरी क्षेत्रों मे दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ,अपर कलेक्टर  ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, सर्व एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button