छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से समय सीमा में करें निराकरण – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा 16 मई 2025/ कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर ने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन, नक्शा बंटाकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा से बाहर के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के तहत प्राप्त आवेदन की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने कहा। उन्होंने त्रुटि सुधार के प्रकरणों शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के दैनिक प्रगति और अप्रूअल की स्थिति, डिजीटल क्रॉप सर्वे, स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री  जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत पोर्टल में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button