कोरबाछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय वयोवृ़द्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत सियान सदन कोरबा में  वयोवृ़द्ध स्वास्थ्य शिविर में 729 .बुजुर्ग व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग- किया गया निःशुल्क उपचार

कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग तथा लायंस क्लव के सहयोग से  वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30.05.2025 को सियान सदन कोरबा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर जिला पंचायत कोरबा के सीईओ  दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे। 

इस वयोवृद्ध व्यक्तियों तथा पेंशनर्स का विशेषज्ञ चिकित्सकों  (मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ,आयुर्वेद चिकित्सक ) के द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया ,निःशुल्क दवायें, व्हील चेयर, हियरिंग एड, स्टीक प्रदान किया गया तथा स्वस्थ्य जीवन शैली, व्यायाम, योग के संबंध में विशेषज्ञ सलाह दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया है वृद्धावस्था जीवन की एक कठिन अवस्था होता है । सामान्य रूप से 60 वर्ष के बाद शाररिक शक्ति कम होने लगती है साथ ही रोग ग्रस्त होने का खतरा बढ जाता है इसमे ऑंखो की रोशनी कम होना , सुनाई कम देना, डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, ऑख कमजोर होना, नाक, कान गला से संबंधित परेशानी, गठिया ह्दय रोग, पर्किंसन्स, मनोभ्रम  जैसी बिमारी शामिल है । इसके बचाव के लिए बुजुर्गों को योग प्राणायाम व उचित खानपान सहित नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जॉंच जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि जिला कोरबा में वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत आज  दिनांक 30.05.2025 को सियान सदन कोरबा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा गया है।  इस स्वास्थ्य शिविर में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों/पेंशनर्स का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया । इस शिविर में 729 वयोवृद्ध नागरिकों का परीक्षण  किया गया जिसमें बीपी, शुगर, नेत्र, दॉंत, नाक कान गला,गठिया के मरीजों की स्क्रीनिंग किया गया जिसमें बीपी के 112 शुगर के 121 नये मरीज मिले , दॉंत के 31 नाक कान गला के 154 , नेत्र से संबंधित मरीजों में 53 लोगो को चश्मा वितरण किया गया 31 मोतियाबिन्द ससंभावित मरीज मिले जिन्हें जिला नेत्र चिकित्सा विभाग  चिकित्सा महाविधालय में रिफर किया गया। आयुष विभाग द्वारा 108 मरीजों का जॉंच कर दवाईयॉ वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के द्वारा 16 वयोवृद्ध नागरिकों को व्हीलचेयर, स्टीक 300 तथा 100 मरीजों को हियरिंग एड प्रदान किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button