featuredकोरबाछत्तीसगढ़

भारत सरकार के अवर सचिव पीयूष रंजन ने  ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय आजीविका मिशन, विकसित भारत -जी राम जी , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और चुनौतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

कोरबा, 27 अगस्त 2026/ जिला पंचायत कोरबा के सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के अवर सचिव पीयूष रंजन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी – जी राम जी), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की जिले में प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

अवर सचिव पीयूष रंजन ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जमीनी स्तर पर उनकी पहुंच, क्रियान्वयन के दौरान सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं की भौतिक प्रगति (फिजिकल रिपोर्ट), लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियां, नवाचार, सफल कार्यों एवं जिले की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, प्राप्त उपलब्धियों तथा मैदानी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। श्री रंजन ने योजनाओं के क्रियान्वयन में सामान्य रूप से आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं के वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों एवं ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने तथा बेहतर परिणामों के लिए नियमित निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में एपीओ, डीसी, डीएमएम एवं डीपीएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button