
रायपुर,कोरबा।सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं की सुदृढ़ीकरण और बाल स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ने एक बार फिर ठोस परिणाम दिए हैं।
जन्मजात बधिरता से जूझ रहे नक्क्ष कोसले उम्र 2.5 वर्ष का सफल कोम्लियर इंप्लांट ऑपरेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग की चिरायू टीम द्वारा समय पर पहचान और समन्नित प्रयासों के कारण नक्क्ष कोसले का निःशुन्क उपचार हो सका।
आंगनबाड़ी से सुपर स्पेशियलिटी तक सुदृढ़ स्वास्थ्य श्रृंखला
कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड के परसाभाठा बालको निवासी नक्क्ष कोसले, पिता – फिलिप कोसले 2.5 वर्ष जन्म से ही श्रवण बाधित था।चिरायू टीम द्वारा नियमित स्क्रीनिंग के दौरान समस्या को समय रहते पहचान की गई। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं रेफरल प्रक्रिया के बाद 12 फरवरी 2026 को AIIMS Raipur में सफल सर्जरी की गई।
परिवार जनों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस सहयोग से उनके बच्चे का भविष्य बदल गया।



