
जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर मोर्चा संभालते हुए यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की गहन जांच की।



सुरक्षा के मद्देनजर बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बरामद हथियारों को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदिग्धों और लावारिस सामान पर पुलिस की पैनी नजर
अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच की और यात्रियों के सामान की भी पड़ताल की। पुलिस का फोकस ऐसे सामान और व्यक्तियों पर है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं।
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें। किसी भी लावारिस बैग, संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर उसे छूने अथवा स्वयं जांच करने के बजाय तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।
हथियार लेकर सफर करने वालों को सख्त चेतावनी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा उनका परिवहन करना कानूनन अपराध है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे में सफर के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध हथियार अपने साथ न रखें।
जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार जारी है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































