
तीन विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में, एल्युमिनियम फ्रेम समेत चोरी का सामान बरामद
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मामले में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कॉलेज परिसर में चोरी की सूचना मिलने के बाद मानिकपुर पुलिस ने संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और वारदात का खुलासा किया।
एल्युमिनियम फ्रेम और लोहे का सामान बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एल्युमिनियम के फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे का अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
“सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की बरामदगी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
यह है पूरा मामला
थाना: कोतवाली, कोरबा
पुलिस सहायता केंद्र: मानिकपुर
अपराध क्रमांक: 699/2026
धारा: 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस
वयस्क आरोपी: 01 गिरफ्तार
विधि से संघर्षरत बालक: 03 संरक्षण में
बरामदगी: एल्युमिनियम फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे का अन्य सामान
जब्ती: वारदात में प्रयुक्त सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































