
₹64,950 की 150 नशीली सिरप और 13,800 टेबलेट बरामद, रेलवे स्टेशन के पास ग्राहक तलाशते दबोचे गए
जांजगीर-चांपा, 3सितंबर 2026। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में साइबर थाना एवं थाना चांपा पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली सिरप और टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली सिरप और टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने श्याम होटल के पास घेराबंदी कर दबिश दी।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप तथा 13,800 नग नशीली टेबलेट बरामद की गई। जब्त नशीले पदार्थों की कुल कीमत ₹64,950 बताई गई है।
दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पुलिस की पकड़ में
पुलिस ने मामले में युवराज दास महंत, निवासी यादव मोहल्ला चांपा तथा अमित गोपाल उर्फ रेशू, निवासी कोरवापारा चांपा को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/26, धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से चांपा क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में सक्रिय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, सुनील सिंह तथा आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, नितीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर एवं पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































