
जांजगीर-चांपा,30 अगस्त 2026। जिले में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ जांजगीर- चांपा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीम ने ग्राम कोटमीसोनार के सबरिया डेरा में दबिश देकर जमीन में गड्ढे कर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैडन यार्क और एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विनोद जाटवर के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर सबरिया डेरा में दबिश दी।
मौके से करीब 16 से 18 बोरी महुआ लहान, कच्ची शराब बनाने के बर्तन, चूल्हा, 6 जरकिन और शराब पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले करीब 300 सफेद झिल्ली/पाउच बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का इस्तेमाल अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार करने और उसकी बिक्री के लिए किया जा रहा था।
पुलिस टीम ने एसडीओपी अकलतरा की अगुवाई में मौके पर ही महुआ लहान सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट कराया। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
सबरिया और धनवार डेरा पर पुलिस की नजर
पुलिस के मुताबिक कोटमीसोनार क्षेत्र के सबरिया डेरा और धनवार डेरा में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर ऊंचे दामों पर बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा मैखलेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विनोद जाटवर, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय एवं सुधीर कुमार साहू, आरक्षक शुभम् एक्का, हमेन्द्र पाटले, जयनाथ दुग्गा, हेमंत साहू, रामकुमार नेताम तथा महिला आरक्षक रूखमणी कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































