
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत एसपी सिद्धार्थ तिवारी की बड़ी कार्रवाई, एएसपी लखन पटले के नेतृत्व में आधी रात पुलिस ने मारा छापा






कोरबा। जिले में देर रात तक नियमों की धज्जियां उड़ाकर शराब परोसने वाले बार संचालकों पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आधी रात पाम मॉल स्थित ONC (One Night Club) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में अचानक छापेमार कार्रवाई की।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों बार निर्धारित समय के बाद भी खुले रहते हैं और आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक शराब परोसी जाती है तथा पार्टियां आयोजित की जाती हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिस ने बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई की।
पहले भी विवादों में रहा था ONC
पाम मॉल स्थित ONC (One Night Club) हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब यहां से अत्यधिक शराब पीकर निकले एक युवक ने अपनी स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने की कोशिश कर दी थी। उस मामले में कोरबा पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी नियमों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।
रंगे हाथों पकड़े गए नियम तोड़ने वाले
देर रात हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों बारों में निर्धारित समय सीमा के बाद ग्राहकों को शराब परोसते पाया। मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों बारों के मैनेजरों को थाना लाया गया, जहां उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसपी का स्पष्ट संदेश
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान केवल अभियान नहीं बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प है। नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी बार, होटल, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
कोरबा पुलिस का साफ संदेश — कानून सबके लिए समान है, नियम तोड़ने वालों पर अब लगातार गिरेगी कार्रवाई की गाज।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































