featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 41 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नकटीखार के धरसा नाला क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान दो युवक अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते और संग्रह करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से दोनों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

जप्त सामग्री

कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹4,100)

15 लीटर की 1 डब्बा

10-10 लीटर के जरीकेन

अन्य बर्तनों में रखी महुआ शराब

गिरफ्तार आरोपी

निखिल कंवर (22 वर्ष), निवासी नकटीखार ऊपर मोहल्ला,अजय कुमार मंझवार (21 वर्ष), निवासी ग्राम नकटीखार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान