featuredकोरबाछत्तीसगढ़

दर्री क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बदहाल, AE नितिन विश्वकर्मा की वापसी की मांग तेज

शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं से ऑपरेटर संजू त्रिवेदी पर बदसलूकी के आरोप, लोगों में भारी आक्रोश

कोरबा। दर्री क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और समय पर सुधार कार्य नहीं होने से आम जनता परेशान है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान के बजाय उपभोक्ताओं को टालने में लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से पूर्व AE नितिन विश्वकर्मा का तबादला हुआ है, तब से दर्री क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। लोगों के अनुसार उनके कार्यकाल में शिकायतों का त्वरित निराकरण होता था और कर्मचारियों में जवाबदेही दिखाई देती थी। अब हालात ऐसे हैं कि घंटों बिजली बंद रहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर भी भारी नाराजगी है कि शिकायत के लिए दिए गए मोबाइल नंबर सदैव व्यस्त रहता है और शिकायत लेकर ऑफिस पहुंचने पर वहां मौजूद फोन ऑपरेटर के साथी फीडर ऑपरेटर संजू त्रिवेदी ऊंची आवाज में उपभोक्ताओं से बदतमीजी करता है। लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या बताने पर संतोषजनक जवाब देने के बजाय अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे आम नागरिक खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार बंद नहीं किया गया तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। साथ ही दर्री क्षेत्र में पुनः AE नितिन विश्वकर्मा की पदस्थापना की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनता बिजली बिल समय पर जमा करती है, लेकिन बदले में उन्हें न तो बेहतर सेवा मिल रही और न ही सम्मानजनक व्यवहार। अब लोगों का सब्र टूटता नजर आ रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button