
जशपुरनगर। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों की तुलना में वर्तमान सरकार द्वारा जिले में रिकॉर्ड विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं और अब इन कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारना जरूरी है।

बैठक में उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हो चुका है, उनके शिलापट्ट संबंधित गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी विभाग का शिलापट्ट इधर-उधर पड़ा मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।

प्रभारी मंत्री ने महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, वहीं महतारी शक्ति ऋण योजना के माध्यम से महिलाओं को कम ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। किसानों को मछली पालन, केला और लीची की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और सीएसआर मद से संचालित अस्पताल निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सन्ना विकासखंड के पंडरापाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए तीरंदाजी केंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है, वहीं कुनकुरी सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स परियोजना पर भी कार्य प्रारंभ हो गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बैठक में शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जागरूकता अभियान के तहत दो हजार से अधिक लोगों के वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए जा चुके हैं।
बैठक में रायमुनि भगत, गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे।
प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बैठक में सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, वन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, खेल एवं युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































