खेलछत्तीसगढ़

दुर्ग की प्रभा ने 56 की उम्र में 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम,1500 मीटर रनिंग में सेकेंड स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान

अनेक स्पर्धा में भारत की पहली महिला खिलाड़ी होने का भी गौरव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई की प्रभा हुसैन उम्र के 56 वें पड़ाव में भी अपने बुलंद इरादों से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रही हैं। 5th नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 गोचीबौली स्टेडियम हैदराबाद (तेलंगाना) 8th – 11th फरवरी 2024 में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की मास्टर्स महिला एथलीट प्रभा हुसैन ने शानदार प्रदर्शन किया।

संपूर्ण भारत में 55+आयु वर्ग में 5 km(5 हजार मीटर) दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 1500मीटर रनिंग में संपूर्ण भारत में दूसरा स्थान हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया ।

प्रभा हुसैन ने बताया कि वे नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन बनने का सारा श्रेय पति अख्तर हुसैन ,बेटी आफरीन अंजुम हुसैन और बेटा अफरोज इफ्तेखार हुसैन को देती हैं। बेटा अफरोज दिल्ली से हैदराबाद मां को सपोर्ट ,प्रेरित करने के लिए आया था। प्रभा हुसैन ने कहा कि परिवार के पूरे सहयोग से ही आज मैं अपने इस मुकाम तक पहुंच पाई हूँ।

     ये है उपलब्धियां

👉 साहसी महिला स्काईडाइवर जिन्होने दुबई में 13000 फीट ऊंचाई से हवाई जहाज से छलांग लगाई 2022 में।
एथलीट –
👉 5000 मीटर मैराथन और लंबी कूद में पूरे भारत में *पहला स्थान, 1500 मीटर में दूसरा स्थान, और 800 मीटर में तीसरा स्थान 2023 में।
👉 एनसीसी – *गणतंत्र दिवस परेड* में 2 बार दिल्ली गई और वहां भी मैराथन में पूरे भारत में दूसरा स्थान 1985 और 1987 में।
👉 पंजा कुश्ती में सम्पूर्ण भारत में पहला स्थान ।
👉 अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 21 किलोमीटर में द्वितीय स्थान 1987 में
👉 बुलेट/जीप राइडर
👉 पशु सेवक
👉 भारत का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग स्थान हिमालयन ऋषिकेश में करने वाली भारत की पहली महिला बनी 2023 में।
👉 जे के इंडिया इंटरनेशनल सुपर मॉडल 2023 दुबई में गोल्ड कैटेगरी में 2nd रनर अप रहीं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button