कोरबाछत्तीसगढ़

कलेक्टर  अजीत वसंत की उपस्थिति में सहकारी समिति पोड़ी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

समिति में किसानो का पुष्पमाला भेंटकर किया गया स्वागत, विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की हुई शुरुआत

कलेक्टर ने परिसर का निरीक्षण कर धान भंडारण व उठाव व्यवस्था की ली जानकारी

उपार्जन केंद्रों में संधारित होने वाली पंजियों को अद्यतन रखने हेतु किया निर्देशित

समितियों में किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं सुनिश्चित : कलेक्टर

कोरबा 14 नवंबर 2024मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है।

कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में आज विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र पोड़ी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ।समिति में किसानों का पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया गया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गई। ग्राम टुनियाकछार के कृषक माधुरी देवी एवं उनके पति जे पी सिंह द्वारा लगभग 10 क्विंटल धान विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र लाया गया था। कलेक्टर ने कृषक माधुरी देवी को शुभकामनाएं देते हुए समिति प्रबंधक को धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर ने केंद्र में धान की नमी परीक्षण का जांच करते हुए बारदाना उपलब्धता, धान भंडारण एवं उठाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने हमाल पंजी, बारदाना पंजी सहित केंद्र में संधारित किए जाने वाले सभी पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में सभी पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थान को दिए। साथ ही सभी केंद्रों में नाप तौल मशीन व नमी परीक्षण मशीन का अंशांकन प्रमाण पत्र प्रदर्शित कराने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की सतत निगरानी रखने एवं अवैध धान की बिक्री पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा  तुला राम भारद्वाज, जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, उप पंजीयक सहकारिता पूर्णिमा सिंह, जिला विपणन अधिकारी  जाह्नवी जिलहरे, नोडल कॉपरेटिव बैंक  एस. के. जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button