
जांजगीर-चांपा, 14 जुलाई। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस और संबंधित विभागों ने संयुक्त पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और परिवहन विभाग (RTO) के अधिकारियों के साथ बलौदा क्षेत्र के दुर्घटनाजन्य स्थलों और ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना बलौदा क्षेत्र के बुडगहन, सराईसिंगार, डोंगरी और बलौदा पहारिया सहित उन स्थानों का जायजा लिया गया, जहां पहले सड़क हादसे हो चुके हैं। टीम ने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, मोड़ों की दृश्यता, रोड मार्किंग और चेतावनी संकेतकों की उपलब्धता का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सामने आया कि तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन, पर्याप्त संकेतकों का अभाव, रोड मार्किंग की कमी, सड़क किनारे अतिक्रमण, दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ और कुछ स्थानों पर खराब सड़क संरचना दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
ASP (यातायात) उदयन बेहार ने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने की बात कही। इनमें चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्य शामिल हैं। इन बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भी भेजा जाएगा।
संयुक्त निरीक्षण में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, PWD के अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह तथा सब इंजीनियर अमित पटेल भी मौजूद रहे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































