
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की रूपरेखा बनाने की चर्चा









जशपुरनगर, 18 जून 2026/ विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा बनाने कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने इस क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत चीजों और यहां पर विकसित किए जा सकने वाले आवश्यकताओं के बारे में पूछा। कलेक्टर श्री व्यास ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक मूलभूत संरचनाओं तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खुड़िया रानी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करते हुए सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। इस दौरान वहां जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, सरपंच मानमती बाई, खुड़िया रानी सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, जनप्रतिनिधि जयशंकर यादव सहित अन्य जनप्रीनिधिगण और गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, सड़क किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा, पर्याप्त शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही सरहा पानी नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया गया। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सतत एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए यूजर चार्ज भी लिया जाए, जिससे क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक बना रहे। उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु पूर्व में 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा तथा सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।
कलेक्टर ने खुड़िया रानी मंदिर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह और कलेक्टर रोहित व्यास ने लगभग 450 सीढ़ियां उतरकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की कुलदेवी खुड़िया रानी मंदिर जाकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने लगभग 100 मीटर लंबी एक गहरी और अंधेरी पहाड़ी गुफा में चलकर माता के दर्शन किए। गुफा के भीतर वर्षभर बहने वाली प्राकृतिक जलधारा इसकी विशेष पहचान है। मंदिर परिसर एवं आसपास का मनोरम प्राकृतिक वातावरण, हरे-भरे पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































