छत्तीसगढ़

कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण – सीईओ

जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की सिलसिलेवार ली समीक्षा बैठक

जांजगीर-चांपा 23 अगस्त। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष के दौरान विकासखंडवार स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कार्यों की जानकारी लेकर बेहतर कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ ने इस दौरान विभाग से संबधित महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृक्षारोपण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सर्वप्रथम विभागीय योजनाओं में राज्य से मिले लक्ष्य के विरुद्ध जिले की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पी एम आवास की कार्ययोजना बनाकर आवासों को जल्द पूर्ण कराने कहा। जिन हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण में लापरवाही की जा रही है उनके प्रकरण तैयार करने को कहा गया। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत जो मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके अनुसार ही अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा शासन की सभी योजनाएं क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं का सही से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं का लाभ समय पर और सही तरीके से जनता तक पहुंचना चाहिए। सभी योजना के तहत मूलभूत सुविधाओं सहित सभी प्रमुख योजनाओं से परिवारों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत किए गए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसबीएम के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रोजगार मूलक कार्ययोजना बनाने की बात कही। बैठक में उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू, सर्व जनपद सीईओ, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक एसबीएम, पीएमवाय, तकनीकि सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान