कोरबाछत्तीसगढ़

काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी : कलेक्टर

अधूरे कार्यों को समय पर पूर्ण कर घरों तक पानी पहुंचाने के दिए निर्देश

जल जीवन मिशन की बैठक लेकर कलेक्टर ने पीएचई के कार्यों की समीक्षा की

कोरबा 16 मई 2024/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा जिले के अंतर्गत चिन्हित सभी ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं। जिन ग्रामों में ठेकेदारों द्वारा कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है उनकी सूची बनाकर ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव बनाएं। उन्होंने समय-सीमा समाप्त होने के पश्चात् कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों की बैठक आगामी सप्ताह में आयोजित करने तथा कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश पीएचई के कार्यपालन अभियंता श्री ए. के. बच्चन को दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जल-जीवन मिषन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए तथा लोगों के घरों में समय पर पानी पहुंचना चाहिए।


बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया कि ऐसे कार्य जो 100 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं उन ग्रामों का निरीक्षण विभागीय इंजीनियरों के माध्यम से कराकर ग्रामों में पेयजल की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाले ठेकेदारों से कार्य पूर्ण कराने के पश्चात् ही उन्हें भुगतान करें और भुगतान से पहले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन अवश्य किया जाए। कलेक्टर ने पीएचई और क्रेडा द्वारा किए गए कार्यों तथा अधूरे कार्यों की ग्रामवार समीक्षा की और 15 दिवस के भीतर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु टास्क बनाकर तैयारी करने के निर्देश दिए।


बैठक में क्रेडा अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने साइट क्लीयरेंस, सर्वे संबंधी समस्या को दूर करने तथा सोलर पंप वाले ग्रामों में आवश्यक सोर्स शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रेडा अंतर्गत प्रगतिरत् 174 कार्यों को 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करने तथा शेष अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कटघोरा तथा कोरबा डिवीजन अंतर्गत पीएचई के कार्यों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण वाले ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर सरपंच, पंच की भागीदारी से वर्कशॉप आयोजित किया जाए और सभी को पेयजल के उपयोग के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने पीएचई के कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों को सतत् समीक्षा करने और कार्य में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, कटघोरा एवं कोरबा डिवीजन के एसडीओ, क्रेडा के कार्यपालन अभियंता, विभागीय इंजीनियर, तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान