featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रेस क्लब दर्री ने किया आत्मीय अभिनंदन

पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर करेंगे कार्य : नौशाद खान

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का प्रेस क्लब दर्री द्वारा बुधवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह में आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

आत्मीय अभिनंदन और सम्मान कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान,उपाध्यक्ष राजकुमार शाह,कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन,राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब दर्री के संरक्षक सुधीर जैन एवं अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और पत्रकारों की एकजुटता समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

उपनगर क्षेत्र के पत्रकार भी कोरबा प्रेस क्लब के अभिन्न अंग

समारोह को संबोधित करते हुए कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने कहा कि जिले के उपनगर और ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकार कोरबा प्रेस क्लब की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, कटघोरा, पाली, करतला और अन्य क्षेत्रों के पत्रकार जमीनी स्तर पर समाज की आवाज को सामने लाने का कार्य करते हैं और वे क्लब के अभिन्न अंग हैं। संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी पत्रकारों को समान सम्मान और सहभागिता मिले।

निर्भीक और निडर पत्रकारिता की आवश्यकता :  नौशाद खानअध्यक्ष, केपीसी

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशाद खान ने प्रेस क्लब दर्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार को सच्ची घटनाओं और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों का निष्पक्ष, निर्भीक और निडरता के साथ निष्पादन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन सत्य और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखना है।

पत्रकार एकता और सम्मान का संदेश

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार एकता, संगठनात्मक मजबूती और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब दर्री के सचिव संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष अजय राय,उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू,भागवत दिवान, सदस्य मणिपाल निमजा, बालकृष्ण मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों एवं पत्रकार साथियों ने कोरबा प्रेस क्लब की नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button