featuredकोरबाछत्तीसगढ़

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक

कोरबा 27 फरवरी 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। इस क्रम में दिनांक 14 मार्च 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 से 10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष से ली गई।
इस बैठक में मधु तिवारी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, हेमंत कुमार रात्रे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा,शीलू सिंह द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, लोकेश पाटले, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु0 रंजू वैष्णव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा,सिद्धार्थ आनंद सोनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी कटघोरा,  सागर चंद्राकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, हेमंत राज ध्रुव न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी करतला, कु0 सोआ मंसूर न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी पाली, विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button