featuredकोरबाछत्तीसगढ़

नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी

जिले में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद एवं जनपद सदस्य के 03, सरपंच के 01 एवं पंच के 30 रिक्त पदों के लिए होगा उप निर्वाचन

11 मई से निर्वाचन की सूचना सहित अन्य गतिविधि होगी प्रारंभ

कोरबा 10 मई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरपालिकाओं एवं पंचायतों के ऐसे क्षेत्र जहां चुनाव होना है, वहाँ तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 11 मई 2026 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाना प्रारंभ होगा। 11 मई को ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा साथ ही स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र 18 मई तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापसी 21 मई तक की जा सकेगी। साथ ही उसी दिन नाम वापसी के बाद निर्वाचन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद 21 मई को ही निर्वाचन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा। नगरी निकाय हेतु मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 01 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 4 जून को रिटर्निंग आफिसर द्वारा की जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हुआ) 01 जून को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे किया जायेगा। मतदान समाप्ति के बाद 01 जून को ही मतगणना, मतदान केन्द्रों पर की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील-खण्ड मुख्यालय पर 02 जून को प्रातः 9 बजे से मतगणना की जाएगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 04 जून 2026 को खंड मुख्यालय में सुबह 9 बजे से की जाएगी।
नगरीय निकाय के अंतर्गत पार्षद के एक पद और त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जनपद सदस्य के 03, सरपंच के एक एवं पंच के 30 सहित कुल 34 रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव-
गौरतलब है कि जून माह में आयोजित होने वाले उप निर्वाचन में जिले में नगरीय निकाय के तहत नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद के एक पद ओैर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में कुल 34 रिक्त पदों हेतु चुनाव होगा। इसमें कोरबा जिले में जनपद पंचायत सदस्य के 03 पद, सरपंच के 01 पद और पंच के 30 रिक्त पदों में उप निर्वाचन किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय