featuredछत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया ग्राम झर्राडीह में वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिलाया संकल्प

जांजगीर-चांपा, 06जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत झर्राडीह में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों तथा ग्रामवासियों को पौधों की सुरक्षा और उनके समुचित रख-रखाव करने कहा।
कलेक्टर श्री महोबे ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचय एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प एवं शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को इसमें सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। इस दौरान नीम, आंवला, पीपल, बरगद, मुनगा, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न संदेशों का भी प्रसार किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण किया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समाज के समग्र विकास का आधार बताते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र झर्राडीह का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कुपोषण मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बच्चों को खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को रोचक बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की नियमित मॉनिटरिंग करने कहा। इस अवसर पर नगर पंचायत बलौदा अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया सहित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी- कर्मचारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button