featuredछत्तीसगढ़

नवागढ़ के ग्राम सरखों में शिविर,जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंच रहा सुशासन

जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आगाज

त्वरित समाधान और योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ के निर्देश

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया

जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 1334 हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा, 2 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 1 मई से 10 जून 2026 तक “जनसमस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम सरखों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस क्लस्टर में सरखों, करमंदी, तेन्दूभांठा, खोखसा, सिवनी, पाली, कन्हाईबंद, बोड़सरा, मरकाडीह, हाथीटिकरा, बनारी, खोखरा, पुटपुरा, पेण्ड्री (जां.), धाराशिव (खो.), मेहदा, सेवई, कुटरा एवं कुथुर ग्राम पंचायतें शामिल रहीं। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1334 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 1265 मांग एवं 69 शिकायत से संबंधित है।
इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा  ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा,  शैलेन्द्र पांडेय,अमर सुल्तानिया, इंजीनियर रवि पांडेय, नंदिनी राजवाड़े, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, जनपद सदस्य, सरपंच,पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक जांजगीर  ब्यास कश्यप ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित हो । उन्होंने  कहा कि सभी आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा आमजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा नागरिक अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कैम्प कोर्ट लगाकर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग स्वयं करने की बात कही।
जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य, वन, जल संसाधन, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना, बैंकर्स, आबकारी, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण, परिवहन, खाद्य, विद्युत एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त