featuredछत्तीसगढ़

सहकारी सप्ताह के तहत जिलेभर में जनहितकारी गतिविधियां जारी

केसीसी एवं माइक्रो एटीएम कार्ड वितरण, मॉडल पैक्स का भ्रमण, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 3 जुलाई 2026/ सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले की सहकारी समितियों एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य सहकारिता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना, किसानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना तथा सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।

किसानों को वितरित किए गए केसीसी एवं माइक्रो एटीएम कार्ड

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत 2 जुलाई को पैक्स कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं समिति सदस्यों को माइक्रो एटीएम, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा रूपे केसीसी कार्ड वितरित किए गए। इस पहल से किसानों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का लाभ और अधिक सुगमता से मिल सकेगा तथा डिजिटल लेन-देन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को मॉडल पैक्स का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें सहकारी समितियों की आधुनिक कार्यप्रणाली, डिजिटल सेवाओं, कृषि ऋण वितरण, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता सहित विभिन्न सहकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे किसानों को सहकारिता से जुड़ी नवीन व्यवस्थाओं और सुविधाओं को समझने का अवसर मिला।

वृक्षारोपण और स्वच्छता का दिया संदेश

3 जुलाई को जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

4 जुलाई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सहकारी सप्ताह की अगली कड़ी में 4 जुलाई 2026 को पैक्स कुनकुरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में संचालित जनऔषधि केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

सहकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाना, किसानों एवं आम नागरिकों को आधुनिक एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से आयोजित इन गतिविधियों से किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button