छत्तीसगढ़

शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा?

रायपुर, 6 मई 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए टोल-फ्री नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाईन टेली मानस टोल-फ्री नम्बर 14416 पर चौबीस घण्टे सातों दिन निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। टोल-फ्री हेल्पलाईन पर आज प्रश्न पूछा गया कि रिजल्ट कब तक आयेगा, फिक्स डेट बता सकते हैं क्या? तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा? कितने नम्बर में पास होते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा चिन्हाकिंत मनोवैज्ञानिक, चिकित्सकों, कैरियर काउंसलर द्वारा पूछे गए प्रश्नों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष  रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित है। इस हेल्पलाईन पर राजस्थान, मध्यप्रदेश से भी कैरियर संबंधी और अपने बच्चों की पढ़ाई के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किए गए है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर तरूण कुकरेजा एवं डॉ. वर्षा वरवंडकर, मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक  प्रीति शुक्ला द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज कुल 42 फोन कॉल आए। आगामी दिवस 07 मई को प्रातः 10.30 बजे से 01.30 बजे तक डॉ. स्वाती शर्मा एवं अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक  तरूण कुकरेजा मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान