कोरबाछत्तीसगढ़

20 कार्यों के लिए डीएमएफ मद से कलेक्टर ने दी 04 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

डीएमएफ से बनेंगे वृहद पुल, डोरमेट्री, सायकल स्टैण्ड

सियान सदन में अतिरिक्त हाल निर्माण व विस्तार कार्य हेतु राशि 25 लाख की स्वीकृति

बिंझरा-त्रिखुटी मार्ग के लिए 67 लाख 57 हजार की राशि स्वीकृत

ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

कोरबा 11 नवंबर 2024मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 20 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 04 करोड़ 04 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में सुतर्रा के तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग में वृहद पुल निर्माण के कार्य सहित छात्रावास में डोरमेट्री, निर्माण, हाई स्कूलों में सायकल स्टैण्ड निर्माण, सहित शहर के सियान सदन में अतिरिक्त हॉल निर्माण का कार्य शामिल है।कलेक्टर द्वारा पोड़ी- उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिंझरा से त्रिखुटी मार्ग हेतु 67 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग को संज्ञान में लेकर एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा के माध्यम से परीक्षण कराया था। परीक्षण उपरांत ग्रामीणों के आवागमन की सुविधाओं के लिए कलेक्टर द्वारा वन विभाग को कार्य एजेंसी बनाते हुए बिंझरा से त्रिखुटी मार्ग के लिए रपटा निर्माण, मिट्टी-मुरूम निर्माण कार्य, नाली निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की अनुशंसा पर वार्ड क्र 21 नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित सियान सदन में वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए अतिरिक्त हाल निर्माण व विस्तार कार्य हेतु राशि 25 लाख एवं सुतर्रा से तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग के आरडी 3400 मी. में वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु राशि 01 करोड़ 99 लाख 25 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

कलेक्टर द्वारा पाली, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम नुनेरा, पाली तथा कोरबी, लमना क्षेत्र के कन्या छात्रावास भवन की स्थिति जर्जर होने और स्थानीय लोगों द्वारा यहां की समस्याओं से अवगत कराए जाने पर 50 बिस्तरीय कन्या छात्रावास नुनेरा विकासखण्ड पाली में डोरमेट्री सहित अन्य कार्य हेतु लगभग 48 लाख 78 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। विकासखण्ड पोडी उपरोडा अंतर्गत 50 बिस्तरीय बालक छात्रावास लमना की आवश्यकताओं को देखते हुए डोरमेट्री निर्माण हेतु 45 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त कार्यों में शौचालय निर्माण, किचन सह भण्डार कक्ष, बोरिंग, अधीक्षक आवास, अतिरिक्त कक्ष भी शामिल है। इन कार्यों के लिए कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी को एजेंसी बनाया गया है।
इसी तरह ग्राम पंचायत पाली शासकीय हाईस्कूल में सायकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार ग्राम पंचायत कोरबी स्वामी आत्मानंद स्कूल कोरबी में सायकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत लमना हाईस्कूल में सायकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार की स्वीकृति प्रदान कर जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा को एजेंसी बनाया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान