featuredछत्तीसगढ़

राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों  का कार्यशाला

NDPS Investigation  पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

सेवानिवृत्त  माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) द्वारा NDPS एक्ट कार्यशाला का किया गया आयोजन

बिलासपुर। दिनांक 21.04.2026 को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए NDPS Investigation  विवेचना की गुणवत्ता के सुधार विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का ऑन लाईनआयोजन पुलिस महानिरीक्षक मीटिंग हाल में किया गया। कार्यशाला में आंजनेय वार्ष्णेय (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सारंगढ़,  पंकज पटेल अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (शहर) , निमितेश सिंह न0पु0अ0 सिविल लाईन बिलासपुर,  विवेेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासुपर रेंज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें  NDPS Investigation  विवेचना के दौरान प्रकरणों में विवेचकों के द्वारा प्रकियात्मक त्रुटि की जा रही है जिससे अभियोजन का पक्ष कमजोर होने से आरोपी को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है तथा वे दोषमुक्त हो जाते हैं। विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।
कार्यशाला के दौरान सेवानिवृत्त  माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) द्वारा नारकोटिक की विवेचना पर विभिन्न टॉपिक्स पर प्रकाश डाला गया :

प्रक्रियात्मक शुद्धता (Procedural Precision)NDPS एक्ट के तहत जप्ती और तलाशी के दौरान धारा 42, 50 और 57 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करें। छोटी सी तकनीकी चूक भी पूरे केश को कमजोर कर देती है।

धारा 52 का कड़ाई से पालन नियमों के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों का मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रमाणीकरण और फोटोग्राफी/वीडियो-ग्राफी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

नमूनाकरण (sampling ) के नए नियम नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (जप्ती, भंडारण, नमूनाकरण और निपटान) नियम, 2022 के तहत ही जप्ती और सैंपलिंग की कार्यवाही की जाए।

(End to End ) विवेचना में विवेचक केवल जप्ती तक सीमित न रहे, बल्कि मादक पदार्थ के स्रोत (Source ) और उसके गंतव्य ( Destination ) तक की पूरी कड़ी को जोड़ें ताकि ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

वरिष्ठ कार्यालय द्वारा परीक्षण चालान ( Charge-sheet   ) न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि उसका परीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों और अभियोजन शाखा द्वारा कर लिया गया हो।

दस्तावेजीकरण और साक्ष्य पंचनामा, नोटिस और जप्ती मेमो तैयार करते समय स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति और समय की सटीकता का विशेष ध्यान रखें।

आधुनिक तकनीक का समन्वय पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों और आधुनिक तकनीकी उपकरणों तथा पुलिस मुख्यालय के परवानों का उपयोग विवेचना को पुख्ता बनाने के लिए किया जाए।
प्रशिक्षण के अंत में अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए एक प्रश्नोत्तर काल रखा गया  जिसमें अधिकारी/कर्मचारी अपनी विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयॉ प्रस्तुत की गई जिस पर माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन द्वारा विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन उन्नत NDPS Investigation  के उद्देश से किया गया। उक्त ऑन लाईनकार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विवेचना के दौरान होने वाली उन तकनीकी और प्रक्रियात्मक त्रुटियों को दूर करना है, जिनका लाभ उठाकर आरोपी न्यायालय से दोषमुक्त हो जाते हैं। एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में विवेचना के दौरान विधि सम्मत् कार्यवाही एवं तकनीकी प्रकियागत् कमियों को दूर कर विवेचना प्रकिया में परिशुद्धता लाये जाने के दृष्टिगत् रेंज कार्यालय द्वारा रेंज स्तर पर राजपत्रित पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी तथा विवेचकों को एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में चालान तैयार करने से पूर्व वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षण किया जावे तथा प्रकरण में कमी खामी पाये जाने पर उसके निराकरण उपरान्त ही नियमानुसार अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जावे। जिससे कि एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में विवेचना की प्रतिक्रियात्मक त्रुटि से आरोपी की दोषमुक्ति न हो।

सफल प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक सेवानिवृत्त माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन (बिलासपुर संभाग) को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। निश्चित ही कार्यशाला से NDPS Investigation विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम का समापन विवेेक शर्मा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासुपर रेंज के द्वारा किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured रायगढ़ पुलिस की पहल:‘ POLICE– YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को featured राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों  का कार्यशाला featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार