देश

आज इन राशियो पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज माता- पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

वृष राशि : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपकी सेहत पहले से काफी बेहतर रहेगी। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन शाम तक पूरा हो जायेगा। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन कोई रेसिपी सीख सकती हैं।

मिथुन राशि : आज आपका दिन पॉजिटिब रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत से अपनी पहचान बनाएंगें। आपके कार्यों की सराहना होगी। कुछ नए विषयों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आज आपको ऐसी जगह से बुलावा आएगा, जहां आप कई दिनों से गए न हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है। आज आपको पैसे की जरूरत होगी, वह किसी करीबी से मिल जाएगा। करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी से सलाह लेंगे।

सिंह राशि : आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन… काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, राजनीति से जुड़े लोगों को सभा संबोधित करने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है।

तुला राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी से फोनकॉल के द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ प्रेम बढेगा। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी पार्क में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को… अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। कहीं रुका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा। आज आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग कारगर साबित होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना होगी, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। नवविवाहित दंपत्ति आज कही घूमने जाएंगे।

मीन राशि : आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। किसी उलझन से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और सम्मान बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बच्चें खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button