छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने धान खरीदी में पारदर्शिता और सख्त निगरानी के दिए निर्देश

अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिचौलियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्बर तक विशेष शिविर

विभागीय गतिविधियों की निगरानी एवं प्रगति हेतु सभी जिला अधिकारियों को नियमित फील्ड विजीट करने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में तेजी लाने के निर्देश, शिविरों के माध्यम से करें जनजागरूकता

जांजगीर-चांपा, 10 नवम्बर 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आगामी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता, किसानों की सुविधा और निगरानी सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी स्वयं करें और निरीक्षण रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने अन्य जिलों या राज्यों से धान की अवैध खरीदी, भंडारण या परिवहन पर सख्त नियंत्रण के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था और कंप्यूटर ऑपरेटरों के प्रशिक्षण दिया जाए। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को किसानों को पराली न जलाने एवं पैरादान करने हेतु प्रेरित करने कहा। साथ ही किसानों को फसल चक्र, मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही ई-ऑफिस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित फील्ड विजिट करें, कार्य दिवसों के साथ अवकाश दिवसों में भी फील्ड निरीक्षण करें ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले कृषकों के लिए शासन द्वारा सभी खसरों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिले में अब भी कुछ कृषकों के खसरे (फार्म आईडी) एग्रीस्टैक पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाए हैं। ऐसे कृषकों के लिए जिले की सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों में 10 से 13 नवम्बर 2025 तक विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में कृषक अपने छूटे हुए खसरा को जोड़वा सकते हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रगति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र में शिविर लगाकर नागरिकों को आवेदन से लेकर इंस्टॉलेशन तक की संपूर्ण जानकारी दी जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक में उन्होंने रोजगार मेला और ऋण मेला के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अवसर होता है। अतः संबंधित अधिकारी तैयारी सुनिश्चित करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर भी सख्ती दिखाई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण और मरम्मत कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएँ।

कलेक्टर श्री महोबे ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय खरीदी नियमानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जेम पोर्टल की व्यवस्था लागू की गई है, अतः सभी विभाग इसका शत-प्रतिशत पालन करें। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क मरम्मत एग्रीस्टैक पंजीयन आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान