featuredखेलछत्तीसगढ़

नशा मुक्ति केंद्र में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन से हो रहा पुनर्वास

जशपुरनगर 23 जून 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह के बैठक में दिए निर्देशानुसार नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर के हितग्राहियों के लिए आउटडोर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित अन्य खेल शामिल हैं। केंद्र संचालकों के अनुसार, खेलों के जरिए नशे से पीड़ित व्यक्तियों में मानसिक और शारीरिक सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। इससे हितग्राहियों को पुनर्वास में काफी लाभ मिल रहा है।
जशपुर जिले में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र विगत 2 वर्षों से संचालित है। यह केंद्र भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जशपुर नगर में स्थित है। यहां हितग्राहियों को निःशुल्क योग, भोजन, आवासीय सुविधा, काउंसलिंग एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग ने जिले के लोगों से अपील की है कि नशे में लिप्त कोई व्यक्ति या परिवार हो तो वे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जशपुर में भर्ती होकर पुनर्वास का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षक श्री नंद कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 8103110460 पर संपर्क किया जा सकता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button