छत्तीसगढ़

सफलता की कहानी : जल जीवन मिशन ने बदली अनीता देवी का जीवन

एमसीबी/16 जनवरी 2025/ मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत-सोनहरी के ग्राम- नगवां में हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत नल से जल को पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत इस बस्ती के लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल से ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है और इसकी एक मिसाल ग्राम पंचायत-सोनहरी ग्राम-नगवां की निवासी अनीता देवी की प्रेरणादायक कहानी है।

अनीता देवी एक सामान्य ग्रामीण महिला हैं। जिनका जीवन कभी पानी के लिए संघर्ष में बीतता था। अपने परिवार के लिए पानी लाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय कर खेतों के रास्ते नाला झरना तक जाना पड़ता था। यह प्रक्रिया न केवल उनके कीमती समय को बर्बाद करता था, बल्कि उनके परिवार के स्वास्थ्य जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुए जल जीवन मिशन से अनीता देवी और उनके परिवार की जिंदगी बदल गई है। जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी दूर-सुदूर गाँवों के हर घर तक शुद्ध पेय जल पहुँचाना है। जिसके लिए केंद्र सरकार 3 लाख 60 हजार करोड़ रूपए खर्च कर रही है। यह मिशन न केवल पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि जल संरक्षण, प्रदूषण रहित जल की पहचान, और जल प्रबंधन जैसे कार्यों पर भी काम कर रहा है।
गांव में वर्षों तक रही पानी की समस्या
नगवां जैसे दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय तक स्वच्छ पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और छोटे मोटे कुओं और नाले पर निर्भर थी। इन स्रोतों की स्वच्छता और उपलब्धता अक्सर अनियमित रहती थी। जिससे जल जनित बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम थी। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए घंटों लंबी दूरी तय करनी पड़ता था। जिससे उनकी शिक्षा और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था।
स्वच्छ पानी ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी
जल जीवन मिशन के प्रभाव ने नगवां के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। महिलाओं और बच्चों का समय और श्रम की बचत होती है, वे लोग अपना समय अब शिक्षा, खेती और अन्य उत्पादक कार्यों में लगा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल ने जल जनित बीमारियों की घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया है। अनीता देवी ने इस योजना का व्यक्तिगत रूप से लाभ उठाया और इसे ग्रामीणों के लिए जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह पहल हमारे जैसे गांवों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बना रही है। अब हमारा जीवन पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुरक्षित हो गया है।
प्रेरणा का स्रोत बना गांव नगवां
नगवां गांव की सफलता अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गया है। जल जीवन मिशन योजना ने साबित किया है कि सही दिशा में किए गए ठोस प्रयासों से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वस्थ बनाया जा सकता है। यह कहानी केवल सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की नहीं, बल्कि गांव वासियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़े कदम है। गांव नगवाँ अब पूरे जिले के लिए एक मॉडल गांव के रूप में उभर रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button