Sunday, September 8, 2024

        ढाई घंटे चक्काजाम के बाद सड़क सुधार हुआ शुरु

        Must read

        पांच ट्रेडयूनियन को उतरना पड़ा मैदान में

        कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के श्रमिक चौक से लेकर कार्यालय को जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति को लेकर काफी समय से उदासीन प्रबंधन की नींद आज खुली, इसके लिए पांच ट्रेड यूनियनों को चक्काजाम करना पड़ा, तब कहीं जाकर प्रबंधन के अधिकारी यहां पहुंचे और आनन फानन में गड्ढों को पाटने का काम शुरू कराया।

        श्रमिक संगठनों ने काफी समय के बाद अपने तेवर प्रबंधन की कार्यशैली के विरोध में दिखाए।
        दरअसल एक मात्र मुख्य सड़क से कार्यालय और खदान के लिए अधिकारियों और कर्मियों का आना-जाना होता है। श्रमिक चौक से लेकर आगे के हिस्से में सड़क खराब है। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है। इसके कारण दुपहिया पर चलने वाले कर्मी सहित महिलाएं अक्सर गिरने के साथ चोटिल हो रहे हैं। ऐसे में शारीरिक और आर्थिक परेशानियां पेश आ रही है। मानसिक रूप से ही उलझने बढ़ रही है। लगातार ध्यान आकर्षित करने पर प्रबंधन द्वारा खस्ताहाल सड़क को ठीक नहीं कराया गया तो ट्रेड यूनियनों ने तय किया कि गर्मी के मौसम में चौराहे पर चक्काजाम किया जाए। करीबन ढाई घंटे तक कोल सेक्टर के नेता यहां आ जुटे और समस्या को लेकर प्रबंधन के विरूद्ध नारेबाजी की। उनका आरोप है कि अधिकारी बड़े वाहन में गुजरते हैं, जिससे उन्हें कोई असर नहीं पड़ता। यही कारण है कि सड़क के गड्ढे उनके लिए परेशानी नहीं है। अधिकारियों को अपने कर्मचारियों की समस्या से कोई लेना देना नहीं रह गया है। चक्काजाम हुआ तो अधिकारियों के हाथपैर फूल गए और उन्होंने यहां पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। सिविल विभाग को फोन करने के साथ तुरंत सुधार कार्य प्रारंभ कराया गया। कहा गया कि जल्द ही पूरी सड़क ठीक करायी जाएगी। यूनियनों का कहना है कि रास्ते की स्थिति बेहतर रहे इसके लिए स्थायी समाधान करने के बारे में कंपनी को व्यवस्था करनी होगी।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article