featuredछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में पहुँचे कलेक्टर

भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

कलेक्टर ने लगाई ग्राम चौपाल,सुनी समस्याएं

जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की परखी जमीनी हकीकत

कुपोषित एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की दिलाई शपथ

जांजगीर-चांपा, 14 अप्रैल 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा का जायजा लिया एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनप्रतिनिधियों ने सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री थे। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में समानता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कलेक्टर ने ग्राम सभा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण स्वशासन की आधारशिला है, जहां गांव के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा को सड़क, सिंचाई, किसान हितग्राही योजनाएं, अविवादित नामांतरण, बंटवारा सहित विभिन्न विषयों पर निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है।
ग्राम सभा की कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रस्तावों एवं विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, नवीन कार्यों के प्रस्ताव, हितग्राहियों के चयन एवं जनसमस्याओं के निराकरण जैसे विषय शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सभा में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक निर्णय को विधिवत दर्ज किया जाए तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान संचालक के अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्थल निरीक्षण कर यथाशीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, नियमित कचरा संग्रहण एवं उसके लिए निर्धारित शुल्क लेने का प्रस्ताव रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कार्य में संलग्न स्वच्छता ग्राही महिलाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की एवं उन्हें धन्यवाद देने कहा ।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई तथा कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कर उन्हें शुभकामनाएं दी ।साथ ही सुपोषित छत्तीसगढ़ एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान