
सक्ती। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल वर्मा (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल वर्मा ने उससे विवाह करने का झांसा देकर सक्ती क्षेत्र के एक लॉज में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की होने के कारण केस डायरी प्राप्त होने पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 319/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कीपैड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद 28 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सक्ती पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































