
सक्ती। जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹17,060 नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार समेत करीब ₹6.97 लाख का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना सक्ती पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया गया।
ये जुआरी पकड़े गए
पुलिस ने अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेन्द्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेन्द्र बंजारे को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सक्ती एवं बाराद्वार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।
₹6.97 लाख का मशरूका जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों एवं जुआ फड़ से ₹17,060 नगद, 7 मोबाइल फोन करीब ₹80 हजार, 3 मोटरसाइकिल करीब ₹1 लाख और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार करीब ₹5 लाख कीमत की जब्त की। इसके अलावा 52 पत्ती ताश और एक चटाई भी बरामद की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹6,97,060 बताई गई है।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि नीलमणी कुसुम, सउनि चित्रांगद चंद्रा, आरक्षक श्याम गबेल, सतीश यादव एवं गौरसिंह कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































