कोरबाछत्तीसगढ़

समाधान शिविर जनता और शासन के बीच में सेतु का कार्य करते हैंः विधायक प्रेमचन्द पटेल

पंडरीपानी में आयोजित शिविर में 1938 में से 1915 का किया गया निराकरण

कोरबा 19 मई 2025 / जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में “सुशासन तिहार“ के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी रहे।उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर शासन एवं जनता के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं, जिससे अधिकाधिक ग्रामवासी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जनपद पंचायत अध्यक्ष झूलबाई कंवर ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान 8 से 11 अप्रैल तक ग्रामीणों ने शासन तक अपनी समस्याएं पहुंचाई थीं, जिनका निराकरण इस समाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
शिविर में पंडरीपानी, डिंडोलभांठा, तेलसरा, ढपढप, नवागांवकला, धनरास, लोतलोता व छुरीखुर्द ग्राम पंचायतों के ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर में कुल 1938 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1915 मांग व 23 शिकायतें थीं। इनमें से 1851 मांग व 23 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का वाचन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 22 राशन कार्ड, 5 जॉब कार्ड, 11 पेंशन आदेश प्रतियां, 6 किसान किताबें एवं 8 जाति प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य शारदालता यादव एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिवगण,  संजय शर्मा, रघुराज सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर,  रामप्रसाद कोराम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  रोहित सिंह, तहसीलदार प्रियंका चंद्रा, श्री साहू, जनपद सीईओ यशपाल सिंह, अतिरिक्त सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान