Sunday, September 8, 2024

        संत निरंकारी मंडल ने साफ किया सर्वमंगला घाट को

        Must read

        कोरबा :- अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत विभिन्न नदियों को शामिल करने के साथ वहां के घाटों की साफ-सफाई के लिए कामकाज किया जा रहा है ।कोरबा जिले के हसदेव नदी स्थित सर्वमंगला घाट की सफाई इस कड़ी में संत निरंकारी मंडल की इकाई ने की।सरकार के द्वारा नदी संरक्षण के लिए अमृत प्रोजेक्ट लांच किया गया है और इसके अंतर्गत कई प्रकार के कार्यों को शामिल करने के साथ बढ़ावा दिया जा रहा है। कई संस्थाएं भी इस काम में सक्रियता के साथ लगी हुई है।

        कोरबा में जीवनदायिनी नदी के सर्वमंगला घाट पर रविवार को संत निरंकारी मंडल के सेवादार उपस्थित हुए और आसपास के इलाके की सफाई की। प्लास्टिक के अलावा अपशिष्ट और अन्य सामान यहां से हटाने की कार्रवाई की गई। निरंकारी मंडल के कार्यकर्ता सहित जनसेवा में रुचि रखने वाले लोग यहां पर शामिल हुए।

        मंडल के स्थानीय प्रमुख हर स्वरूप अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से नदियों के घाटों को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को निरंतर चलाने पर हमारा फोकस है। इसके अलावा विदेशों में भी हमारे मंडल के द्वारा स्वच्छ जल स्वच्छ मन की अवधारणा के अंतर्गत अपने उत्तरदायित्व की पूर्ति की जा रही है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article