कॉर्पोरेटकोरबाछत्तीसगढ़

बालको की उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएं,क्रिसमस एवं नव वर्ष को बनाया खास

उन्नति की महिलाओं ने स्वादिष्ट केक के साथ मनाया जश्न

कोरबा,बालकोनगर, 30 दिसंबर 2024।वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इस त्योहार के सीजन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले अपने ‘उन्नति’ परियोजना के तहत घर पर बने केक की विशेष रेंज लॉन्च की है। इस पहल के तहत 300 से अधिक केक की बिक्री की। इसमें विभिन्न प्रकार के केक शामिल हैं, जो ग्राहकों की मांग को पूरा करते हुए त्योहारी आवश्यकताओं को पूरा किया। इस क्रिसमस के त्योहार पर कोरबा में बेहतरीन स्वाद का केक पेश किया।

उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाएं गए केक में प्लम, फ्रूट, चॉकलेट कप केक तथा स्लाइस केक सहित कई तरह के फ्लेवर मौजूद हैं। सभी के लिए विभिन्न स्वाद एवं कई आकार में ऑर्डर पर उपलब्ध है। प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है।
500 से अधिक एसएचजी, जिनमें 5,800 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल से लाभान्वित हो रही हैं। वर्तमान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत छत्तीसा माइक्रो एंटरप्राइज छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स, हस्तनिर्मित चॉकलेट, आउटडोर कैटरिंग सेवा, कुकीज, अचार, पापड़, बड़ी, पपची, खाजा, ठेठरी और केक के साथ टिफिन सेवाएं प्रदान कर रहा है। परियोजना को वर्तमान में जीपीआर स्ट्रैटेजीज एंड सॉल्यूशंस के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है, जो सामुदायिक और सामाजिक सेवाओं के लिए समर्पित एक गैर-सरकारी संगठन है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने उद्यमिता के महत्व पर बोलते हुए कहा कि यह एक ऐसी परियोजना है जो नवाचार के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने क के लिए आवश्यक है। प्रोजेक्ट उन्नति इस भावना को दर्शाता है, जो हमारे समुदायों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए आवश्यक कौशल, उपकरण और संसाधन प्रदान कर  स्थायी आजीविका के लिए तैयार करने में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

केक खरीदने वाली देबाशीष जेना ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्नति परियोजना से जुड़ी महिलाएँ द्वारा तैयार किए गए केक अपनी गुणवत्ता और स्वाद में बेहतरीन थे। विभिन्न प्रकार के केक और डिलीवरी सुविधा ने इसकी पहुंच को आसान बना दिया है। एक नेक उद्देश्य का समर्थन करने वाले केक का आनंद लेना दिल को छू लेने वाला अनुभव था।

विभिन्न प्रकार के केक ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र, नंद घर में क्रिसमस के जश्न के दौरान 800 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। यह परियोजना महिलाओं के लिए प्रारंभिक बचपन शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करती है। क्रिसमस कार्निवल के अंतर्गत बालको टाउनशिप में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 400 से ज़्यादा बच्चे शामिल हुए। कार्निवल में कई तरह के सरप्राइज़, एक्टिविटी और गेम के साथ-साथ एक जादूगर के आकर्षक अनुभव भी शामिल थे। साथ ही प्लांट में भी क्रिसमस के मौके पर कंपनी के कर्मचारी एवं व्यावसायिक साझेदार सिक्रेट सेंटा बनकर सभी ने एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान किया जो बालको की समावेशिता की कटिबद्धता के अनुरूप है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button