featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा SECL : सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

कोरबा। पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के मानिकपुर खदान क्षेत्र में फ्लाई ऐश के खुलेआम और नियमों के विरुद्ध निपटान को लेकर केंद्र सरकार एवं एसईसीएल प्रबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का ढोंग कर रही है और दूसरी तरफ अपने ही नियमों की धज्जियां उड़ाकर जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2021 से ऐश डाइक पर प्रतिबंध और एनजीटी के स्पष्ट दिशा-निर्देश होने के बावजूद मानिकपुर क्षेत्र में फ्लाई ऐश को ओवरबर्डन पर खुले में पहाड़ की तरह जमा किया जा रहा है। यह न केवल नियमों का खुला उल्लंघन है बल्कि कोरबा की जनता के लिए “धीमा जहर” साबित हो रहा है।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि “तेज हवाओं के साथ उड़ने वाला यह फ्लाई ऐश अब लोगों के घरों, फेफड़ों और सड़कों तक पहुंच चुका है। धूल के गुबार से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। क्या सरकार किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रही है?”
श्री अग्रवाल ने केंद्र के कोयला मंत्रालय और एसईसीएल प्रबंधन को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि “यह लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित उपेक्षा है। अगर तुरंत रोक नहीं लगी तो इसे जनस्वास्थ्य के खिलाफ अपराध माना जाएगा।
उन्होंने मांग की है कि मानिकपुर क्षेत्र में फ्लाई ऐश निपटान की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा खुले में पड़े फ्लाई ऐश को तत्काल ढंककर वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित किया जाए।
श्री अग्रवाल ने चेतावनी दी कि “यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोरबा की जनता के साथ मिलकर सड़क से लेकर संसद तक उग्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार एवं एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन featured सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध featured कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश featured कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक featured कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं featured निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस featured महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,मशरूम खेती के प्रशिक्षण से बढ़ेगा स्वरोजगार featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित