छत्तीसगढ़

महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल था महतारी वंदन योजना :महेन्द्र सिंह मरपच्ची

एमसीबी/26 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस योजना ने राज्य की महिलाओं के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव लाये हैं। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य स्तर को सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए एवं साल का 12000 रुपए और 70 लाख महिलाओं को 6530 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। यह आंकड़ा न केवल योजना की सफलता का प्रमाण है, बल्कि इस बात को भी दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण के प्रति कितनी प्रतिबद्ध है।


  योजना से जिले में राशि का आंबटन


छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में इस योजना ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। राज्यभर में लाखों महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके परिवार के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। वहीं मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले के आंकड़ों की बात करें तो अब तक 1 लाख 7 हजार 32 लाभार्थियों को कुल 96 करोड़ 93 लाख 55 हजार 250 रुपये का भुगतान किया गया है। जिसमें मनेंद्रगढ़ परियोजना में अब तक 3 लाख 43 हजार 114 महिलाओं को 32 करोड़ 66 लाख 16 हजार 500 रुपये वितरित किए गए हैं। वहीं खड़गवां परियोजना में अब तक 2 लाख 90 हजार 565 हितग्राहियों को 27 करोड़ 75 लाख 5 हजार 300 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही चिरमिरी परियोजना में अब तक 1 लाख 10 हजार 890 महिलाओं को 10 करोड़ 66 लाख 20 हजार 300 रुपये के साथ-साथ भरतपुर परियोजना में अब तक 26 हजार 483 महिलाओं को 26 करोड़ 6 लाख 39 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है।


योजना से हितग्राही हो रहे हैं आत्मनिर्भर


यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना भी जागृत हो रही है। राज्य के अन्य जिलों में भी इस योजना का प्रभाव व्यापक रूप से देखा जा सकता है। महिलाओं को यह राशि उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए उपयोगी साबित हो रही है। मनेंद्रगढ़ निवासी पार्वती सोनी जैसी महिलाओं ने इस योजना से मिली सहायता का उपयोग कर सिलाई मशीन खरीदने और स्वरोजगार शुरू करके अच्छा आमदनी भी कमा रही है। उनकी कहानी यह दर्शाती है कि यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत के तहत, इस योजना ने महिलाओं को उनकी स्थिति सुधारने का एक सशक्त माध्यम प्रदान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने यह साबित किया है कि यदि महिलाओं को सही अवसर और सहायता मिले, तो वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।


सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान


यह योजना न केवल महिलाओं की व्यक्तिगत जिंदगी में सुधार ला रही है, बल्कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। छत्तीसगढ़ राज्य ने यह दिखाया है कि जब एक सरकार अपने नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होती है, तो बड़ी सफलता हासिल किया जा सकता है। राज्यभर में अब तक लाखों महिलाओं को 6530 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। यह आंकड़ा छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने का अवसर दिया है और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया है।


योजना से महिलाओं में सशक्तिकरण


महिलाओं के सशक्तिकरण के इस अद्वितीय प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके जीवन में सम्मान और गरिमा का स्थान सुनिश्चित कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल देशभर के लिए एक प्रेरणा है और यह दर्शाती है कि सही नीतियों और प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। इस महिला सशक्तीकरण की क्रांतिकारी कदम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। महिलाओं के स्वावलंबन का यह सफर राज्य को एक नए युग में ले जा रहा है, जहां हर महिला आत्मनिर्भर, सम्मानित और सशक्त हो सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button